Vijay Government Will Give Gold Coins to Women: तमिलनाडु की महिलाओं को सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी मिलेगा। तमिलनाडु की विजय सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को यह बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु बजट (Tamil Nadu Budget) में ‘ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम’ (Brothers Gift Scheme) के तहत महिलाओं के लिए 8 ग्राम का सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी देने पर मुहर लग गई है। सीएम विजय ने विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में शादी के मौके पर महिलाओं को तोहफा देने का वादा किया था। इस स्कीम से सरकारी खजाने पर ₹812 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने विधानसभा में 2026-27 का बजट (Tamil Nadu Budget 2026) पेश किया। बजट में उन्होंने महिलाओं को सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य को ‘वित्तीय संकट’ से उबारने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। एन. मैरी विल्सन ने कहा कि पहली बार हज पर जाने वाले लोगों के लिए सब्सिडी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये की जाएगी। ईसाई और मुस्लिम महिला कल्याण संघों की मदद के लिए 1.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पांच ईसाई और मुस्लिम कब्रिस्तान के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को समाप्त करने की मांग की। इसके अलावे केंद्र सरकार से 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया
AI पर जोर, राज्य भर में 10 ‘ओलंपिक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनेंगे
AI पर जोर देते हुए तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने कहा कि 2031 तक, राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITIs) में पढ़ रहे 5 लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. एन. मैरी विल्सन ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने और अंतरराष्ट्रीय खेलों में तमिलनाडु को सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाने के मकसद से राज्य भर में 10 ‘ओलंपिक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए 5.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
तमिलनाडु बजट में विभागानुसार फंड का आवंटन
- आवास और शहरी विकास विभाग – ₹8,852 करोड़
- बिजली विभाग – ₹15,828 करोड़
- हथकरघा और कपड़ा विभाग – ₹1,678 करोड़
- उद्योग विभाग – ₹4,414 करोड़
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग – ₹2,142 करोड़
- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग – ₹4,880 करोड़
- सहकारिता विभाग – ₹8,028 करोड़
- स्वास्थ्य विभाग – ₹23,357 करोड़
- समाज कल्याण विभाग – ₹9,818 करोड़
- दिव्यांगजन कल्याण विभाग – ₹1,485 करोड
Gen-Z छात्रों को बांटी जाएंगी आधुनिक साइकिलें
वित्त मंत्री मारिया विल्सन ने सदन में बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्रों को हेलमेट और पानी की बोतलों वाली आधुनिक साइकिलें बांटी जाएंगी। इन साइकिलों की कीमत 277 करोड़ रुपये हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


