BJP Ally AIADMK May Split into Two Part: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election Result) में ऐतिहासिक उलटफेर कर थलापति विजय (Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम यानी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीट पीछे रह गई। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने भी सशर्त समर्थन दिया है। कांग्रेस फिलहाल डीएमके की सहयोगी है और उसके 5 विधायक जीतकर आए हैं। टीवीके और कांग्रेस को जोड़कर भी विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े से 5 सीट पीछे है। अब विजय को समर्थन देने को लेकर NDA में फूट पड़ गई है। तमिलनाडु में बीजेपी की सहयोगी पार्टी एआईडीएमके में फूट पड़ गई है। बगावत का नेतृत्व CV षणमुगम कर रहे हैं। बगावत के बाद टीवीके के समर्थन को लेकर पार्टी दो फाड़ होती नजर आ रही है।

विजय को समर्थन देने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (AIADMK) में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि आज (6 मई) को होने वाली विधायक दल की बैठक भी टल गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के 47 MLA में से ज्यादातर TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सीएम और AIADMK के सीनियर लीडर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। इस बगावत का नेतृत्व CV षणमुगम कर रहे हैं। ऐसी खबर मिल रही है कि उनके घर पर कुछ देर में एआईएडीएमके MLA पहुंच सकते हैं।

इधर एआईएडीएमके गठबंधन की सहयोगी पीएमके ने चार सीटें जीती हैं, वह भी समर्थन देने के लिए तैयार दिख रही है। जल्द ही पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और विजय की मुलाकात होने की चर्चा है। विजय पहले ही गठबंधन सरकार के लिए अपनी सहमति जता चुके हैं, जिससे छोटे दलों को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर एआईएडीएमके बाहर से समर्थन देती है, तो विजय आसानी से बहुमत हासिल कर सकते हैं और सरकार पर मजबूत पकड़ बनाए रख सकते हैं।

कांग्रेस ने सशर्त समर्थन दिया

है। कांग्रेस ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की टीवीके पार्टी को सशर्त समर्थन दिया है। विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) ने कहा कि उसने विजय की पार्टी को समर्थन देने पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा है। कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में टीवीके को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  कांग्रेस के समर्थन देने का औपचारिक पत्र बुधवार यानी आज 6 मई को जारी हो सकता है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विजय से मुलाकात कर सकते हैं। मीटिंग में गठबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने और सरकार गठन की अगली दिशा तय होने की उम्मीद है।

टीवीके ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया है। साथ ही सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 118 सीटें

234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि बहुमत से 10 सीट दूर है।  इस शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है, जहां पहले डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा था। युवाओं और शहरी मतदाताओं के समर्थन से विजय की पार्टी अब सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे है। सरकार बनाने के लिए टीवीके अब अन्य दलों से गठबंधन की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m