तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज TVK सरकार से सवाल और उसकी आलोचना करने के आरोप में चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने लोकप्रिय यूट्यूबर मारिदास (Maridhas) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार (8 मई 2026) को मदुरई स्थित उनके घर से हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी टीवीके सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार मानहानिकारक (Defamatory) टिप्पणियां कीं थी। बता दें कि, तमिलनाडु में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही यूट्यूबर मारिदास अपने X अकाउंट और यूट्यूब के जरिए सरकार की गतिविधियों की लगातार तीखी आलोचना कर रहे थे।

चुनावी वादों को लेकर कहा- क्या वास्तविक में निभाए जा सकते हैं ?

खासतौर पर जब भी मुख्यमंत्री विजय की नई योजनाओं, नीतियों और घोषणाओं की जानकारी जारी की जाती थी, तब वे आंकड़ों और अलग-अलग तथ्यों का हवाला देते हुए सरकार की आलोचना वाली पोस्ट करते थे। वे सवाल उठाते थे कि इन योजनाओं को व्यवहार में लागू करने की वास्तविक संभावनाएं क्या हैं? क्या इन्हें वास्तव में लागू किया जा सकता है या फिर यह केवल घोषणाओं के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास है?

इसके बाद चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। इस शिकायत में कहा गया कि मारिदास द्वारा पब्लिश की गई सभी जानकारी और आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। मुख्यमंत्री और तमिलनाडु सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर फैलाया गया मानहानिकारक प्रचार हैं। शिकायत की गंभीरता की जांच करने के बाद साइबर क्राइम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम आज सीधे मदुरई पहुंची और कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

मुदैरा से लिया गया हिरासत में

सोमवार को चेन्नई की साइबर क्राइम विंग की एक स्पेशल टीम मदुरै पहुंची। मदुरै सिटी पुलिस की मदद से मारिधास को सूर्या नगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। अभी उन्हें आगे की पूछताछ के लिए चेन्नई लाया जा रहा है।

यूट्यूबर पर दर्ज हैं कई पुलिस केस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “साइबर क्राइम विंग की ओर से दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए यूट्यूबर को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच के बाद उन खास धाराओं के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी जिनके तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है।” सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखने वाले मारिदास अपनी राजनीतिक टिप्पणियों की वजह से पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं और उन पर कई पुलिस केस भी दर्ज हो चुके हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m