Jahangir Khan Arrested: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का ‘पुष्पा’ और टीएमसी नेता जहांगीर खान (TMC leader Jahangir Khan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद को टीएमसी का ‘पुष्पा’ बताने वाले जहांगीर खान को बंगाल STF ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। जहांगीर खान नेपाल भाग रहा था। इसी दौरान बंगाल एसटीएफ (Bengal STF) ने जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान की गिरफ्तारी के संबंध में अधिक जानकारी साझा कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक जहांगीर बंगाल और नेपाल के बॉर्डर पर बने पशुपतिनाथ मार्केट के रास्ते नेपाल भाग गया था। वह पुलिस से बचने के लिए नेपाल भाग रहा था। इसकी जानकारी बंगाल STF को सूत्र से मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि जहांगीर पर 2024 के चुनाव के दौरान लोगों को डराने-धमकाने, जबरन पैसे वसूलने, अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और बेहिसाब धन-संपत्ति रखने के गंभीर आरोप हैं। जहांगीर खान फलता विधानसभा सीट के लिए हाल ही में हुए चुनाव के बाद से लापता चल रहा था। जहांगीर खान को कोलकाता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दे रखी थी। हालांकि, इसकी मियाद समाप्त होने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। फाल्टा उपचुनाव में गिरफ्तारी के डर से ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

जहांगीर खान पर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने के मामले दर्ज

पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ को कई मामलों में जहांगीर खान की तलाश थी। जहांगीर खान के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। जहांगीर खान के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जहांगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। 2024 के चुनाव में ममता के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर सीट से करीब 7 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। माना जाता है कि अभिषेक को इतनी बड़ी जीत दिलाने के पीछे जहांगीर का ही सबसे बड़ा हाथ था। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने इस पूरी जीत की रणनीति बनाई और उसे जमीन पर लागू किया था।

आईपीएस अजय पाल को धमकी देकर सुर्खियों में आया था

पिछले दिनों हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान आईपीएस अजय पाल शर्मा को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। जहांगीर ने पुष्पा वाले अंदाज में कहा था कि झुकेंगे नहीं। फल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दिन EVM पर बीजेपी चिह्न के सामने वाले बटन पर सेलोटेप चिपकाने का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद आयोग ने दोबारा चुनाव की घोषणा की थी। 21 मई को हुए वोटिंग से 48 घंटे पहले जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m