Iran-Israel Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता एक बार फिर खतरे में पड़ गया है। लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद रविवार देर रात ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। इसके बाद बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया। ईरान के हमले के बाद इजराइल ने तगड़ा पलटवार करते हुए राजधानी तेहरान समेत 4 शहरों में मिसाइलों की बौछार कर दी। इजरायल के हमले में ईरान के कई सैन्य अड्डे तबाह हो गए।

इजराइल का ईरान पर हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया था। ट्रंप ने नेतन्याहू को सीधे चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के हमले का जवाब नहीं दिया जाए। इससे शांति वार्ता प्रभावित हो सकता है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी।

इजरायल ने राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाई हैं। हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। जबकि इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है। वहीं ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, सोमवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया। राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाईं। लेबनान की राजधानी बेरूत से भी धमाकों की आवाजें सुनाई दी।

आईआरजीसी बोली- बैलिस्टिक मिसाइलों से हुआ हमला

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी इजराइली हमले की पुष्टि की है। आईआरजीसी ने सोमवार सुबह बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि ‘जायोनी दुश्मन’ (इजरायल) ने ईरानी सीमा के अंदर हमला किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, इस हमले में हवा से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। इस्फहान में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावे तेहरान, तब्रीज और करज शहर की तरफ से भी भारी विस्फोटों की आवाजें आईं। हालांकि, इजरायल का दावा है कि कोई भी इजरायली विमान ईरानी एयरस्पेस के भीतर दाखिल नहीं हुआ। ये बमबारी इराक के आसमान और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई है।

लेबनान पर हमले को लेकर भी फटकार लगाई थी

बता दें कि इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की ओर से लेबनान पर किए गए हमले को लेकर भी नाराजगी जताई थी। उस दौरान भी ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर जमकर फटकार लगाई थी। ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी थी। ट्रंप ने ईरान को भी सलाह दी थी कि आपने अपनी मिसाइलें दाग दी है। अब बस भी कीजिए। ट्रंप ने ईरान को बातचीत की मेज पर वापस लौटने, समझौता करने की सलाह भी दी थी।

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से जो डील होगी, नेतन्याहू को माननी पड़ेगी

इधर ताजा हमले के बाद अमरेिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के ताजा मिसाइल हमले से वार्ता प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ताजा हमलों के बावजूद अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत जारी रहेगी। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पास अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। फैसले मैं लेता हूं। सारे फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं।”

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m