Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 जून 2026) की खबरों में भारत में जन्मदर में गिरावट पर एलन मस्क ने जताई चिंता; नेपाल में भी चलेगा भारत का UPI; ‘ऑपरेशन क्राउन प्रिंस’ से हिलीं ममता बनर्जी; इतिहास का सबसे तेज इंसाफ प्रमुख रहा।

1. भारत में जन्मदर में गिरावट पर एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत में जन्मदर में बड़ी गिरावट आई है। पिछले 10 साल में भारत के जन्मदर (भारत में फर्टिलिटी रेट) में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। हाल यह है कि भारत के कई राज्यों का जन्मदर यूरोपीय देश फिनलैंड से भी नीचे आ गया है। भारत में तेजी से गिरते जन्मदर पर स्पेसएक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भी चिंता जताई है।

2. नेपाल में भी चलेगा भारत का UPI
भारत दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान करते हुए कहा कि दोनों देश केवल पड़ोसी नहीं, बल्कि साझा इतिहास, संस्कृति, नदियों और पर्वतों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “हम एक ही नदियों, पहाड़ों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की संतान हैं। नेपाल की NHCL और भारत की NPCI के बीच हुए समझौते के तहत अब नेपाल में UPI आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, काठमांडू विश्वविद्यालय के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं AI केंद्र और भारत के डिजिटल इंडिया मिशन के बीच भी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।

3. ‘ऑपरेशन क्राउन प्रिंस’ से हिलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में मचा तूफान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑपरेशन क्राउन प्रिंस (Operation Crown Prince) से ममता बनर्जी हिलीं हुई है। पहले ऑपरेशन क्राउन प्रिंस के तहत टीएमसी के बागी विधायकों ने अपना गुट बनाया। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल में भी फूट (Split in TMC parliamentary party) पड़ने की आशंका गहरा गई है। टीएमसी के सांसदीय दल में फूट पड़ सकती है। कुछ सांसद बगावत करते अपना गुट बना सकते हैं।

4. इतिहास का सबसे तेज इंसाफ
शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद से कट्टरपंथियों की वजह से बदनाम बांग्लादेश में अब हालात बदलने लगे हैं। बांग्लादेश की एक अदालत ने ऐसी नजीर पेश की जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। रविवार को आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में यहां की अदालत ने मात्र 5 दिन की सुनवाई के बाद एक जोड़े को मौत की सजा सुनाई है। सरकारी वकीलों के मुताबिक, यह देश के इतिहास का सबसे तेज हत्या से संबंधित ट्रायल था, जिसमें सिर्फ पांच दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया।
पढ़े पूरी खबर…….
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सीएम रेवंत रेड्डी बोले- मैंने तानाशाह हिटलर से प्रेरणा लेता हूंः तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) पर दिया गया एक बयान विवाद की वजह बन गया है। तेलंगाना मुख्यमंत्री ने हिटलर के ‘ऑपरेशन हाइड्रा’ (Operation HYDRAA) को लेकर कुछ ऐसा कहा कि विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य की अतिक्रमण रोधी एजेंसी के नाम और अवधारणा की प्रेरणा उन्हें एडोल्फ हिटलर से मिली थी। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी और बीआरएस ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाये सवालः जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी के अनुभव और योग्यता को लेकर कई सवाल खड़े किये थे. रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी के राजनीतिक अनुभव और उनकी राजनीतिक यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री बनने के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुभव की कमी है. इसके अलावा इतिहासकार ने राहुल की विदेश नीति की कुशलता को लेकर भी सवाल कर दिए थे. उनके इन बयानों को लेकर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार (6 जून) को कड़ी आलोचना की है. (पूरी खबर पढ़े)
घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा: देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां… घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा हो गया है। नई कीमत आज यानी सात जून सुबह से ही लागू हो गई है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च 2026 में कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। कीमत बढ़ान के पीछे ईरान संकट को बताया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

