Telangana CM Revanth Reddy Hitler Inspiration Controversy: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) पर दिया गया एक बयान विवाद की वजह बन गया है। तेलंगाना मुख्यमंत्री ने हिटलर के ‘ऑपरेशन हाइड्रा’ (Operation HYDRAA) को लेकर कुछ ऐसा कहा कि विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य की अतिक्रमण रोधी एजेंसी के नाम और अवधारणा की प्रेरणा उन्हें एडोल्फ हिटलर से मिली थी। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी और बीआरएस ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।

बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी यानी हाइड्रा (HYDRAA) के नाम और अवधारणा को उन्होंने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से प्रेरित होकर चुना था। हाइड्रा तेलंगाना की अतिक्रमण रोधी एजेंसी है।

 रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘हाइड्रा शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द था। उसकी कोर टीम को हाइड्रा कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी। मैंने हिटलर से प्रेरणा लेकर राज्य की अतिक्रमण रोधी एजेंसी का नाम HYDRAA रखा।

मुख्यमंत्री रेड्डी के बयान पर बीजेपी ने हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-कांग्रेस की खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी मानसिकता एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी खुलेआम यह कह रहे हैं कि HYDRAA बनाने की प्रेरणा उन्हें हिटलर से मिली। बीजेपी प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस की तानाशाही सोच करार दिया। साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी की इमरजेंसी से लेकर पत्रकारों और छात्रों पर कार्रवाई तक यही मानसिकता दिखाई देती है।

इतिहासकारों ने मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाए

इतिहासकारों ने भी मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के इस दावे पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि हिटलर की किसी कोर टीम का नाम Hydra होने का कोई ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इतिहासकारों के मुताबिक ‘Hydra’ नाम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के खिलाफ ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के एक बमबारी मिशन से जुड़ा था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m