Delhi Malviya Nagar Fire Incident Case: दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल (Flourish Hotel Fire) के शेफ केशव नेगी (Keshav Negi) ने किया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी शेफ को शनिवार (6 जून) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में होटल में शेफ का काम करने वाले केशव नेगी ने बड़ा और कई चौंकाने वाला खुलासा किया है।

फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल के शेफ केशव नेगी ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ था। स्टोव में विस्फोट होने के बाद आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई थी।

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि आग और धुएं के बीच घबराहट में नेगी ने B&B की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी और वहां से भाग गया था। पुलिस को संदेह है कि मुख्य बिजली सप्लाई बंद करने के कारण इमारत का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम काम करना बंद कर गया। इससे कई मेहमान अंदर ही फंस गए और धुएं तथा आग के बीच बाहर नहीं निकल सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे में लापरवाही की भूमिका कितनी थी।

पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था केशव नेगी

दिल्ली पुलिस ने आरोपी कुक केशव नेगी को 6 जून को गिरफ्तार किया था। वह दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि आग लगने में कुक की लापरवाही थी। जांच के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन और इमारत के फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर में भी गंभीर कमियां मिली थीं। मामले में पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अग्निकांड में जिंदा जल गए थे 21 लोग

बता दें कि 3 जून (बुधवार) को सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे ‘बी एंड बी’ होटल के बेसमेन में संचालित रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। आग ने चंद मिनटों में पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया था। आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी मरने वालों में 11 विदेशी और 10 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं।

हादसे के बाद दिल्ली उपराज्यपाल ने हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में एलजी ने मालवीय नगर अग्निकांड की जांच और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के अधीन मजिस्ट्रियल जांच कराने का आदेश दिया, ताकि हादसे के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m