Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Incident: ‘अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मैंने होटल के कमरों की संख्या बढ़ाई। होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है…,’ ये उस शख्स या कहें आरोपी के मुंह के निकले शब्द से जिसने अपने लालच के कारण 21 लोगों की जिंदगी को मौत के मुंह में भेज दिया। जी हां… दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल अग्निकांड (Flourish Hotel Fire) में पुलिस ने होटल के मालिक और आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार (lovkesh Bajaj arrested) कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को आरोपी लवकेश बजाज ने जो जवाब दिया है वो दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) और प्रशासन के गाल पर जोरदार तमाचा है। इससे यह पता चलता है कि देश की राजधानी में किस तरह नियमों को ताक पर रखकर गैरकानूनी तरीके से काम कराया जा सकता है।

लवकेश बजाज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कमरों की संख्या अपने होटल में बढ़ाई। होटल मालिक लवकेश बजाज ने बताया कि वह खुद होटल की निगरानी नहीं करता था। उसने होटल के मैनेजमेंट, बिलिंग और अकाउंट्स का काम किसी और व्यक्ति को दिया था। बजाज ने दावा किया कि सलाह देने वाले व्यक्ति ने उससे कहा था- होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है।

दरअसल दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति के तहत होटल को केवल छह कमरों की अनुमति थी। जबकि होटल में 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। इमारत में अवैध रूप से अतिरिक्त मंजिलें भी बनाई गई थीं और पूरा भवन नक्शा संबंधित विभागों में जमा नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि भवन की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक थी, जिसके लिए फायर एनओसी अनिवार्य थी। होटल मालिक ने फायर एनओसी भी नहीं लिया था।

हादसे वाली जगह पर लवकेश बजाज के कई और होटल

फ्लरिश होटल का मालिक लवकेश बजाज दिल्ली में कई होटल और होमस्टे संचालित करता है। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर उसका कई होटल संचालित हो रहे हैं, जहां विदेश से इलाज के लिए आने वाले लोग ठहरते हैं। होटल का फ्रंट हिस्सा महज 7 से 8 फीट चौड़ा है। इसके बेसमेंट के अंदर पांच कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा ऊपर तीन से चार मंजिलों पर भी कमरे संचालित किए जा रहे हैं। होटल में बाहर निकलने के लिए केवल एक रास्ता मौजूद है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में लोगों के फंसने का खतरा बना रह सकता है।

अग्निकांड में 21 की मौत, 11 विदेशी नागरिक

बता दें कि 3 जून (बुधवार) को सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे ‘बी एंड बी’ होटल के बेसमेन में संचालित रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। आग ने चंद मिनटों में पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया था। आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी मरने वालों में 11 विदेशी और 10 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं।

अग्निकांड की न्यायिक जांच होगी

हादसे के बाद दिल्ली उपराज्यपाल ने हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में एलजी ने मालवीय नगर अग्निकांड की जांच और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के अधीन मजिस्ट्रियल जांच कराने का आदेश दिया, ताकि हादसे के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m