Philippines Earthquake Video: फिलीपींस में भूकंप से सोमवार सुबह-सुबह धरती कांप उठी। 7.8 तीव्रता के भूंकप ने पूरे फिलीपींस को हिलाकर रख दिया। भूंकप का केंद्र बिंदु मिंडानाओ द्वीप था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में था। फिलीपींस में एक घंटे में तीन बार झटके लगे हैं। पहला भूकंप 5 बजकर 7 मिनट पर आया था, इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया और तीसरा झटका 6.25 बजे लगा। फिलीपींस में आए भूकंप से कई भवन जमींदोज हो गया है। वहीं कई लोगों के मरने की संभावना है। राहत-बचाव का काम शुरू हो गया है।
हाई तीव्रता का भूकंप आने के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया से लेकर जापान, मलेशिया तक सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। ये सुनामी 3 मीटर तक ऊंची हो सकती है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलीपींस में एक घंटे के भीतर तीन बार झटके लगे हैं। पहला भूकंप 5 बजकर 7 मिनट पर आया था। इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आयाष इसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई। जबकि तीसरा झटका 6.25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। वहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई पर आया। GFZ ने पहले इसकी तीव्रता 7.3 बताई थी, फिर इसे 8.2 किया गया और बाद में संशोधित कर 7.8 बताया गया। जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। USGS ने 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की।
तबाही का वीडियो भी आया
भूंकप के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। भूकंप के झटकों से कई इमारते जमींदोज होते और मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक स्कूल की इमारत भी गिरती हुई नजर आ रही है। जबकि बच्चे डर के साये में जमीन पर बैठे हुए दिख रहे हैं। जनरल सैंटोस सिटी प्रशासन ने दुकानों और इमारतों को पहुंचे भारी नुकसान की तस्वीरें जारी की हैं।
कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी
भूकंप के बाद कई तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। साथ ही इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, ताइवान (चीन), गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में छोटी सुनामी आ सकती हैं।
इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस हुए
भूकंप का असर फिलीपींस से बाहर भी महसूस किया गया। इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस हुए। मनाडो शहर के लोगों ने बताया कि कंपन काफी तेज था। इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी BMKG ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है। मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है।
“रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है फिलीपींस
फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जो दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी गतिविधि और बड़े तूफानों से प्रभावित होता है। इसके अलावा यहां हर साल करीब 20 तूफान और चक्रवात भी आते हैं, जिससे लोगों को बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

