आज सोमवार को दिल्ली का सियासी पारा बहुत ही ज्यादा गरम रहने की उम्मीद है. दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक है. आज दोपहर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पहली बैठक होगी. आज की इस I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक में देशभर की करीब 23 राजनीतिक पार्टियां BJP के खिलाफ एकजुटता दिखाने की कोशिश करनेवाली है. इस बैठक से DMK और AAP जैसी कुछ पार्टियां ने दूरी बनाई हुई है.
I.N.D.I.A ब्लॉक की अभी तक 6 बैठकें हो चुकी हैं. इसमें एक वर्चुअल बैठक शामिल है. हालांकि अभी तक जानकारी के अनुसार अभी तक इंडिया गठबंधन का कोई एजेंडा साफ नजर नहीं आया है.
NDA सरकार को चौतरफा घेरने के लिए आज 2 साल बाद फिर इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है. बैठक दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में होगी. कांग्रेस के अनुसार करीब 23 विपक्षी दल शामिल होंगे, हालांकि पार्टी ने इन दलों के नाम नहीं बताए हैं. कौन कौन से पार्टी I.N.D.I.A ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं हैं, इसकी जानकारी भी कांग्रेस के पास नहीं है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार NDA सरकार की नीतियों के खिलाफ 23 दल एकजुट हो रहे हैं. जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में ‘इंडिया’ को ‘इंडिया जनबंधन’ लिखा.
जहां आज I.N.D.I.A ब्लॉक की विपक्षी एकता दिखाने की कोशिश होगी, वहीं TMC में अंदरूनी कलह और संभावित टूट का खतरा मंडरा रहा है. इस बैठक से DMK और AAP जैसी कुछ पार्टियां ने दूरी बनाई हुई है. इंडिया गठबंधन के साथ साथ TMC के भविष्य पर सबकी निगाहें हैं.
ममता बनर्जी पार्टी में विधायक दल की टूट के बाद अब संसदीय दल में टूट होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जहां ममता बनर्जी बगावत रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं बागी सांसद काकोली घोष भी दिल्ली में डेरा जमाई हुई हैं. जानकारी के अनुसार उनके साथ कई और तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

