TMC से सत्ता क्या दूर हुई लगता है कि बगावतों का सिलसिला ही चल पड़ा है. बंगाल की राजनीति में फिर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. TMC के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह खुले तौर पर पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली और संगठन के मौजूदा माहौल को बताया है.

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अजमल सिद्दीकी ने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता बनर्जी को लिखे एक पत्र में सिद्दीकी ने कहा कि यह फैसला हल्के-फुल्के ढंग से नहीं लिया गया, क्योंकि उन्होंने इस पार्टी को अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया है.

TMC अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पूर्ण रूप से महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली को जिम्मेवार ठहराया है. जिसतरह से सिद्दीकी ने खुलेआम कारण बताया है उससे तो यहीं लगता है कि TMC महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी TMC की लुटिया डुबोकर ही मानेंगे.

सिद्दीकी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि अब मैं बहुत स्वतंत्र महसूस करने के साथ काफी हल्का और आराम महसूस कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा है कि पार्टी ने लोगों को डराने और उनका इस्तेमाल करने की राजनीति की है. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के अंदर लोगों को धमकाया जाता है और उनका इस्तेमाल पार्टी नेतृत्व करनेवाला के द्वारा किया जाता है.

हालांकि उन्होंने इस फैसले के पीछे निजी कारण को भी बताया. लेकिन साथ ही उन्होंने पार्टी के मौजूदा माहौल और कामकाज के तरीके पर भी उंगली उठाया. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर पिछले कुछ सालों में कई मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को लगा है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया, किनारे कर दिया गया और उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m