MY Bharat Youth Convention: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शनिवार को ‘भारत के लिए युवा – मेरा भारत युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से 6,000 से ज्यादा युवा शामिल हुए। आयोजन में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) भी शामिल हुईं। युवाओं को संबोधित करते हुए दिल्ली दिल्ली सीएम ने कहा कि भारत की युवा शक्ति मेहनती, दूरदर्शी और साहसी ही ‘विकसित भारत-2047’ का मजबूत आधार बनेगी। मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमियों, खिलाड़ियों व कलाकारों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा समर्पित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर सीएम रेखा गुप्ता ने भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention में माननीय केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया जी के साथ सम्मिलित हुई। यहां हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। आज सम्मानित हुई सभी युवा प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी ने आपको जो अवसर और मंच दिए हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा, परिश्रम और इनोवेशन से नई उपलब्धियों में बदलना है। आपकी सफलता ही विकसित भारत की सफलता है।

मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, यूपीएससी अभ्यर्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह मंच वास्तव में भारत की युवा शक्ति का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के इतने प्रतिभाशाली युवा और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों की उपस्थिति इस आयोजन को वास्तव में तारे जमीन पर जैसा स्वरूप देती है। जब एक ही मंच पर युवा उद्यमी, खिलाड़ी, कलाकार, जनप्रतिनिधि, कंटेंट क्रिएटर्स और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित हों तो यह भारत की विविध प्रतिभा और असीम क्षमता का सशक्त प्रतिबिंब बन जाता है।

युवा देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया को इस अभिनव पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेरा भारत युवा सम्मेलन युवाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत का युवा देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m