Iran-Israel Conflict video: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आग एक बार फिर से भड़क उठी है। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद रविवार देर रात ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजे और लोगों को बंकरों में जाना पड़ा। इजराइली सेना ने दावा किया कि ज्यादातर मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया। हालांकि कुछ जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के हमले के बाद इजराइल ने भी तगड़ा पलटवार किया है। इजरायल ने राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाई हैं। हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।

ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, सोमवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया। राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाईं। लेबनान की राजधानी बेरूत से भी धमाकों की आवाजें सुनाई दी।

बता दें कि रविवार रात ईरान की तरफ से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरानी हमले का जवाब न देने की बात कही थी। ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा था कि शांति समझौते के “बहुत करीब” हैं। जवाबी हमले से इससे तीन महीने से चल रहे झगड़े को खत्म करने के लिए शांति समझौते के लिए चल रही बातचीत खतरे में पड़ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेतन्याहू ने ट्रंप की बात मान भी ली थी। हालांकि सोमवार तड़के जरायल ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने की हमले की पुष्टि

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार सुबह बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि ‘जायोनी दुश्मन’ (इजरायल) ने ईरानी सीमा के अंदर हमला किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, इस हमले में हवा से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। इस्फहान में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावे तेहरान, तब्रीज और करज शहर की तरफ से भी भारी विस्फोटों की आवाजें आईं। हालांकि, इजरायल का दावा है कि कोई भी इजरायली विमान ईरानी एयरस्पेस के भीतर दाखिल नहीं हुआ। ये बमबारी इराक के आसमान और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई है।


इजरायल में हाई अलर्ट, अंडरग्राउंड होंगे अस्पताल

ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने भी किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई से निपटने के लिए देश में अलर्ट घोषित कर दिया है। रान की तरफ से दागी गई मिसाइलों के बाद इजरायल ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। इजरायल के होम फ्रंट कमांड ने सुरक्षा कारणों से देश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को अंडरग्राउंड से काम करने के निर्देश दिए हैं। देश में परिवहन को फिलहाल 75 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलाया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से जो डील होगी, नेतन्याहू को माननी पड़ेगी

इधर ताजा हमले के बाद अमरेिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के ताजा मिसाइल हमले से वार्ता प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ताजा हमलों के बावजूद अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत जारी रहेगी। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पास अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। फैसले मैं लेता हूं। सारे फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं।”

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m