कैरेबियन देश में टेक ऑफ के समय एक बहुत बड़ा विमान हादसा हो गया. यह बिजनेस जेट रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. जिसके बाद विमान में भीषण आग लग गई. हादसे में विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई. यह प्लेन अमेरिका में रजिस्टर्ड एक प्राइवेट जेट है. प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के बयान के मुताबिक, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई.

लोकल डोमिनिकन अखबार के अनुसार पायलट और को-पायलट की पहचान अमेरिकी नागरिकों (एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल) के तौर पर की गई है.

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी विमान आपात लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिका में पंजीकृत यह बिजनेस जेट एयरस्ट्रिप से टकराने के बाद आग के बड़े गोले में बदल गया.  इस विमान हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है.

ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब विमान आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था ठीक उसी समय  क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई. जबतक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पातीं तब तक विमान जलकर खाक हो गया. 

सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का वायरल वीडियो में दिख रहा है कि टेक-ऑफ करते समय प्लेन के पहिये जैसे ही रनवे से टकराते हैं वह नियंत्रण खो देता है. टेक- ऑफ के बाद प्लेन तेजी से आगे बढ़ते हुए हवा में कई बार उछाल लेता है और फिर अचानक से आग के बड़े गोले में तब्दील हो जाता है.

माना जा रहा है कि यह प्लेन अमेरिका में रजिस्टर्ड एक प्राइवेट जेट है. लोकल डोमिनिकन अखबार ‘एल डिया’ के अनुसार, पायलट और को-पायलट की पहचान अमेरिकी नागरिकों (एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल) के तौर पर की गई है.

प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि टेक-ऑफ करते समय प्लेन के पहिये जैसे ही रनवे से टकराते हैं वह अनियंत्रित हो जाता है. टेक- ऑफ के बाद प्लेन तेजी से आगे बढ़ते हुए हवा में कई बार उछाल लेता है और फिर अचानक से आग के बड़े गोले में तब्दील हो जाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m