Keralam Minister Sunny Joseph Brother-in-Law Controversy: केरलम के बिजली मंत्री सन्नी जोसेफ अपने जीजा को पर्सनल सेक्रेटरी बनाने पर घिर गए हैं। बिजली मंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने अपने जीजा बेनी थॉमस को पर्सनल सेक्रेटरी बनाया था। बेनी की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। भाई-भतीजावाद के आरोप लगने और मचे हंगाम के बाद मंत्री सन्नी जोसेफ ने बेनी थॉमस से इस्तीफा ले लिया है।
बता दें कि अपने जीजा को ही पर्सनल सेक्रेटरी बनाने के बाद मंत्री सन्नी जोसेफ और कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर तीखा हमला किया और कांग्रेस के अंदर भी नाराजगी देखी गई थी। हाल ही में हुई केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी ये मुद्दा उठा था।
विवाद बढ़ता देख बेनी थॉमस ने रविवार को मुख्यमंत्री वीडीसतीशन को अपना इस्तीफा भेज दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ लिखा कि इस नियुक्ति के कारण विवाद खड़ा हो गया है. इसकी वजह से पार्टी को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। थॉमस ने कहा, ‘क्योंकि ये नियुक्ति विवादों में आ गई है और पार्टी को इस वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है। लिहाजा तत्काल प्रभाव से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
मंत्री ने अपने जीजा का बचाव करते हुए दी सफाई
पूरे मामले पर मंत्री सन्नी जोसेफ ने अपने जीजा का बचाव करते हुए सफाई दी है। मंत्री ने कहा कि यह फैसला पारिवारिक रिश्तों पर नहीं, बल्कि उनके सार्वजनिक सेवा के रिकॉर्ड पर आधारित है। जोसेफ ने बताया कि बेनी थॉमस ने विधानसभा चुनावों के दौरान पेरावूर में उनके मुख्य चुनाव एजेंट के रूप में काम किया था। यह नियुक्ति भी DCC अध्यक्ष की सिफारिश पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान पेरावूर में बेनी थॉमस ने मेरे मुख्य चुनाव प्रतिनिधि के रूप में काम किया था। उनकी नियुक्ति भी डीसीसी अध्यक्ष की सिफारिश पर हुई थी।
विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा, CPI-M का तीखा हमला
इस मामले को लेकर विपक्षी दल CPI-M ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) गठबंधन पर हमला बोला था। CPI-M के राज्य सचिव एमवी गोविंदने ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाई-भतीजावाद पर दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस जिस बात का विरोध करती थी, आज सत्ता में आने पर उसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली है। केरलम विधानसभा में CPI-M विधायक और DYFI नेता वीके सनोज ने इस नियुक्ति को भाई-भतीजावाद का सीधा उदाहरण बताया था। उन्होंने इस मामले में सीधे बिजली मंत्री सन्नी जोसेफ के इस्तीफे की मांग की थी।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
विवाद तब शुरू हुआ जब कन्नूर जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के महासचिव बेनी थॉमस को मंत्री का अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किया गया। बेनी थॉमस मंत्री की बहन के पति हैं। विपक्षी दल माकपा (CPI-M) की आलोचना का जवाब देते हुए जोसेफ ने कहा कि थॉमस को रिश्तेदार होने के कारण स्टाफ में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने थॉमस को एक बेहतरीन जनसेवक बताया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

