शिवम मिश्रा, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 15 साल के मासूम को कुचलकर फरार होने वाले आरोपी टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था और नंबर प्लेट पर पेंट पोतकर बचने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।
नंबर प्लेट पर पेंट पोतने का आरोप
आरोप है कि हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ड्राइवर ने टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोत दिया ताकि गाड़ी का नंबर छिपाया जा सके और कोई पहचान न पाए। हालांकि, उसकी यह शातिर चाल काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोचा।

कब और कैसे हुई थी घटना ?
बता दें यह घटना 26 मई को सड्डू स्कूल के पास हुई थी। तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी (LIG) सेक्टर-01, सड्डू के रहने वाले 15 साल के मासूम को कुचल दिया था। हादसे में नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया था। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

