सांसद संजय राउत द्वारा बागी सांसदों के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शिवसेना MLC मनीषा कायंदे ने संजय राउत की अपमानजनक भाषा पर सवाल उठाते हुए उद्धव और रश्मि ठाकरे को घेरा है. मनीषा कायंदे ने स्पष्ट कहा है कि UBT पार्टी में संजय राउत नाम की एक व्यवस्था है. उस व्यवस्था ने ठान लिया है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी में ताला लगाकर ही मानेगें.

उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राउत की भाषा और कार्यशैली से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है. इससे उनके पार्टी के भीतर जो भी कार्यकर्ता बचे हुए है, उन सभी में भी असहजता पैदा हो सकती है.

शिवसेना MLC मनीषा कायंदे ने कहा कि पूरे देश में कोई भी प्रवक्ता चाहे वह किसी भी दल का ही क्यों न हो, मीडिया के सामने खुलकर मां-बहन के ऊपर गाली नहीं देता है. क्या रश्मि ठाकरे, जो पार्टी चलाती हैं, उन्हें अभी तक मां-बहन की गाली नहीं सुनाई दी है जो चुपचाप बैठकर सिर्फ सुन रही है.

उन्होंने आगे कहा कि रश्मि ठाकरे जी को ये सब सहन कैसे होता है कि उनका एक प्रवक्ता, उनका एक सांसद मां-बहन के ऊपर गाली देता है.

संजय राऊत यांनी मनीषा कायंदे यांचा 'कचरा' असा केला उल्लेख, आमदार शिंदे  सेनेत गेल्याने फरक पडणार नाही | मुंबई न्यूज – इंडियन एक्सप्रेस

MLC मनीषा कायंदे ने आगे कहा कि, आने वाले समय में उनके पास जो अभी भी शिवसैनिक, आमदार और खासदार उनके बचे हैं, उन्हें भी नहीं पसंद होगा कि हमको ऐसे गाली-गलौज करने वाला आदमी क्यों चाहिए? यह कौन सा प्रवक्ता है.

उन्होंने ने कहा कि, मैं रश्मि ठाकरे जी के साथ-साथ उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहती हूं, क्या यही आपका सुसंस्कृत चेहरा है. आपका एक प्रवक्ता खुलेआम मां-बहन की गालियां दे रहा है और आप चुपचाप सुन भी रहे है.

वहीं आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, “हमें पूरा यकीन है कि हम अपनी सभी सीटें जीतेंगे. कुछ सीटें तो हम पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं और बाकी भी जीतेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m