तरनतारन. तरनतारन में नंबरदार के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. खबर है कि 2 बाइक सवार हमलावर आए और घर के बाहर लगातार गोलियां चलाना शुरू कर दिए. इस घटना के पहले फिरौती के रूप में पैसे की मांग भी की गई थी. गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी मिली है कि नंबरदार बोहड़ सिंह को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे हैं और उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है. धमकियों के बाद वीरवार शाम को हमलावरों ने घर के बाहर करीब 5-6 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जैसे ही नकाबपोश लोग घटना स्थल में गोलियां दागे लोग सचेत हो गए और तुरत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नंबरदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिरौती की भी की मांग