बटाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज बटाला में आम आदमी पार्टी की तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने आप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्हें भगवंत मान सरकार पर निगम चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जानबूझकर और अवैध तरीके से रद्द करवाने का गंभीर आरोप लगाया. आपको बता दें कि नामांकन पत्र रद्द होने के बाद पंजाब में कई जगह विरोध हुआ है.
थोक के भाव में रद्द हुए नामांकन
तरुण चुग ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं. ‘आप’ सरकार ने बटाला, बरनाला और मोगा के निगम चुनावों में भाजपा के कुल 21 उम्मीदवारों के पर्चे थोक के भाव रद्द करवाए. यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसका मकसद चुनावी मैदान से भाजपा को बाहर करना है. उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा परंपरागत रूप से मजबूत रही है, ठीक उन्हीं क्षेत्रों के उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया है.
चुग ने कहा कि महिला उम्मीदवारों के साथ बहुत अन्याय हुआ है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि एक मामले में तो शिकायतकर्ता ने खुद अपनी शिकायत वापस ले ली, फिर भी आप सरकार ने उस महिला भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया — केवल इसलिए कि उस वार्ड में आप का कोई प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं था.
उन्होंने कहा कि जो सरकार महिला दिवस पर महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, वही सरकार चुनाव मैदान में महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है — यह ‘आप’ का असली चेहरा है. उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है, न कि आप की निजी जागीर.वी जो चुनाव अधिकारी इस गंदी राजनीति के हथियार बने हैं, उनके खिलाफ भी भाजपा उचित कार्रवाई करवाएगी.
- Jharkhand Politics: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान से विपक्ष को घेरेगी BJP, रघुवर दास बोले- जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष
- नरसिंहपुर में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप: 37 से 38 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती; कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे
- नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने भेड़ों के झुंड को रौंदा, 100 भेड़ों की मौत
- 600 मकान होंगे जमींदोज, लेकिन नया आशियाना सिर्फ 110 को! बाकी परिवारों का क्या होगा?
- महादेव सट्टा ऐप केस: रायपुर पहुंचा सौरभ चंद्राकर, CBI दो दिनों तक करेगी पूछताछ, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

