सोनू वर्मा, नूंह. तावडू सदर थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि एसीबी ने यह कार्रवाई थाने के अंदर ही की। प्रियंका हाल ही में दर्ज हुए रेप के मामले की जांच अधिकारी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले तावडू सदर थाना क्षेत्र में रेप का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रियंका कर रही थी। बताया जा रहा है कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया जा रहा था। आरोप है कि उस व्यक्ति का नाम केस से हटाने के एवज में प्रियंका ने पैसे की मांग की।
इसके बाद आरोपी बनाए जा रहे व्यक्ति की पत्नी अफसाना ने मामले की शिकायत एसीबी को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत अफसाना 15 हजार रुपये लेकर तावडू सदर थाने पहुंची।
बताया जा रहा है कि जैसे ही हेड कांस्टेबल प्रियंका ने अफसाना से 15 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दे दी और प्रियंका को रिश्वत की रकम समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान थाने में हड़कंप मच गया।
आरोप है कि रेप के मामले में जांच अधिकारी रहते हुए प्रियंका ने एक व्यक्ति को केस से बाहर निकालने के बदले यह रकम मांगी थी। हालांकि मामले में रिश्वत की मांग और उसके उद्देश्य से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
एसीबी की टीम आरोपी हेड कांस्टेबल प्रियंका को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। थाने में तैनात जांच अधिकारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच एजेंसी यह भी खंगाल सकती है कि इस रिश्वत प्रकरण में प्रियंका के अलावा कोई अन्य व्यक्ति या पुलिसकर्मी शामिल था या नहीं.
- ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से धमाका, 1 की मौत और 4 घायल; अनलोडिंग के दौरान हुआ हादसा
- आप भी रात में ईयरबड्स लगाकर सोते हैं, तो आज ही छोड़ दें आदत, यहां जानें इसका नुकसान
- सरकार की वादाखिलाफी पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, भिवानी में 35वें दिन भी हड़ताल जारी; 11-13 सितंबर को महापंचायत
- कर्नाटक के PWD मंत्री पर ED का एक्शनः सतीश जारकीहोली और बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े 18 ठिकानों पर रेड, भड़के CM शिवकुमार
- राजगीर नेचर सफारी, 22 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य डायनासोर पार्क, डिनो थीम टॉय ट्रेन चलाने का प्रस्ताव



