आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी… पढ़ें और भी खबरें

जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m