आरिफ शेख, श्योपुर। Teacher Smoking Bidi: मध्य प्रदेश के श्योपुर से शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल में एक शिक्षक ने बीड़ी पी। इतना ही नहीं, छात्रों ने उसके पास से शराब की बोतल भी निकाली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

वायरल वीडियो शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुठारा का बताया जा रहा है। शिक्षक का नाम श्रीपाल जाटव है जो वीडियो में बीड़ी पीते दिखाई दे रहा है। वहीं छात्र उसके आस पास मस्ती करते और उसके जेब से शराब की बोतल निकालते दिखाई दे रहे हैं।  स्थानीय लोगों ने दारूबाज शिक्षक का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में छात्र शिक्षक को दो बजे स्कूल में आने की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m