सुरेश परतागिरी, बीजापुर। शिक्षक आत्महत्या मामले में परिवार को न्याय दिलाने आज बीजापुर में तेलंगा समाज ने रैली निकालकर 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज प्रमुखों ने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर मांगों को प्रशासन पूरा नहीं करेगा तो सर्व समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन-शासन की होगी। समाज ने सवाल उठाते हुए कहा आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा। अब तक आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई?

चेरपाल निवासी व पालनार स्कूल के प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने तीन लोग देवाशीष मंडल (ठेकेदार), शैलेष वासम, डोंगरे सर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। बता दें कि पालनार में बन रहे स्कूल भवन के लिए 20 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत थे, लेकिन निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया जा रहा था। अधूरे और निम्नस्तरीय निर्माण के बावजूद भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे शिक्षक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया। 

इसे भी पढ़ें – शिक्षक सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

समाज के लोगों ने कहा, आज इस घटना को लगभग 11 दिनों से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस तीन आरोपियों में से सिर्फ एक को ही गिरफ्तार किया है। अन्य दो शासकीय कर्मचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी निलंबित जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सरकार और प्रशासन के लोग आखिरकार किसके दबाव में हैं। क्यों पीड़ित परिवार व समाज को अब तक न्याय नहीं मिला, क्या यही देश का लोकतंत्र और आजादी है।

narayana

पीड़ित बेटी ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित बेटी ने कहा, मेरे पापा एक अच्छे शिक्षक थे, जो मेरे जैसे कई बच्चों को पालनार में पदस्थ रहकर शिक्षा देने का काम करते थे, लेकिन जब वहां नया स्कूल भवन बनकर तैयार किया जा रहा था। उसके वजह से कुछ महीनों से पापा दिन-रात चिंतित रहते थे। पापा के पास कुछ लोगों का रात दिन फोन आता था, वे घर से बाहर निकलकर बात करते थे, लेकिन हमसे कभी कोई बात शेयर नहीं किया। मैं प्रशासन व सरकार से आग्रह करती हूं कि मेरे पापा के आत्महत्या करने के पीछे जिन लोगों का भी हाथ है, उनकी जांच कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें और मेरे पापा को न्याय दिलाने की कृपा करें।

ये हैं समाज की प्रमुख मांगें

  1. मृतक राजू पुजारी के सुसाइड नोट के आधार पर अन्य नामजद लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी हो।
  2. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मामले की पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधी निगरानी की जाए।
  3. पूरे मामले की न्यायिक जांच कर मानसिक प्रताड़ना के दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए।
  4. पीड़ित परिवार में दो बच्चे हैं जिनकी गुणवत्ता युक्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
  5. पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  6. तीनों आरोपियों की संपत्ति की जांच हो।

जल्द अन्य आरोपियों की होगी गिरफ्तारी : डिप्टी कलेक्टर

इस मामले में डिप्टी कलेक्टर देवांगन ने कहा कि हमें आज समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। हम इसे आगे मुख्यमंत्री के पास प्रस्तुत करेंगे। इस मामले पर कार्रवाई जारी है, शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें