Teja Sajja Wedding : ‘हनु-मैन’ और ‘मिराई’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले तेलुगु एक्टर तेजा सज्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता दिसंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी उदयपुर में होगी, जबकि इससे पहले नवंबर में सगाई की योजना है। तेजा ने यह भी बताया है कि उनका रिश्ता परिवार की पसंद से तय हुआ है।

कौन हैं तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजा की होने वाली पत्नी का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। उनका परिवार टेक्नोलॉजी के कारोबार से जुड़ा है और वह अपने पिता के साथ काम करती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी परवरिश अमेरिका में हुई है और वह लंबे समय तक टेक्सास में रही हैं। परिवार पिछले साल हैदराबाद शिफ्ट हुआ था। हालांकि, अभिनेता ने अब तक अपनी होने वाली पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होगी शादी

तेजा सज्जा हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शादी को भी निजी समारोह रखना चाहते हैं। इसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। उदयपुर में शादी के बाद हैदराबाद में दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी चर्चा है।

‘मिराई’ के बाद नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे तेजा

फिल्मों की बात करें तो तेजा सज्जा को सुपरहीरो फिल्म ‘हनु-मैन’ से देशभर में पहचान मिली थी। इसके बाद ‘मिराई’ में भी उनके काम को दर्शकों का ध्यान मिला। अब वह ‘जोंबी रेड्डी’ के सीक्वल ‘जोंबी रेड्डी: नेक्स्ट लेवल’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शनाया कपूर तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करती नजर आएंगी, जबकि कन्नड़ एक्टर उपेंद्र भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

The Rings of Power Season 3 का ट्रेलर रिलीज, लौट रही है मिडिल-अर्थ की जादुई दुनिया, सॉरॉन के खिलाफ छिड़ेगी महाजंग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m