कुंदन कुमार, पटना। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 महीनों के दौरान चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कई कदमों और फैसलों पर रिकॉर्ड पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति या असहमति जताई है। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।
देश को बर्बाद कर रहे हैं मोदी-शाह
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश को बर्बाद कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि हाल में सामने आई रिपोर्ट के बाद यह साबित हो गया है कि CEC को बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है और चुनाव आयोग मनमाने ढंग से बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि RJD शुरू से SIR का मुद्दा उठाता रहा है, लेकिन चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुप हैं।
ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “ज्ञानेश जी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नमूना हैं। ज्ञानेश जी से पहले मोदी-अमित शाह को जनता हटाएगी।” तेजस्वी ने चुनाव आयोग को “कठपुतली” बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी इसके सहारे कई राज्यों में चुनाव जीतकर सरकार बना रही है।
बंगाल और बिहार में फिर से चुनाव कराने की मांग
बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, “बिहार-बंगाल का चुनाव फर्जीवाड़ा है, यहां दोबारा चुनाव कराया जाए।” तेजस्वी ने इन दोनों राज्यों में फिर से दोबारा चुनाव कराने की मांग की। वहीं, अधिकारियों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जब विपक्ष की सरकार बनेगी तो ऐसे अधिकारियों को ढूंढ-ढूंढकर निकाला जाएगा और सजा दी जाएगी। तेजस्वी के इन आरोपों और बयानों पर अब चुनाव आयोग और बीजेपी की प्रतिक्रिया अहम होगी।
अब मोदी-शाह देते हैं लिस्ट- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्त में पहले चीफ जस्टिस हुआ करते थे। लेकिन अब मोदी-शाह पहले हे लिस्ट दे देते हैं कि हमें चुनाव में इतना सीट आना चाहिए और वही होता है। चुनाव के वक्त 10-10 हजार बांटा गया। पूरा नतीजा में धांधली किया जाता है। इसलिए सिर्फ के इलेक्शन कमिश्नर को हटाने से काम नहीं चलेगा जनता सब देख रही है पहले मोदी और अमित शाह को हटाना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने सारी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे है ED, CBI, incometax चुनाव आयोग कठपुतली है हम सब इतनी मांग कर रहे हैं की पुनः चुनाव होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सम्राट कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर, पटना में मां सीता महिला यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी



