Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार आज मंगलवार (14 अप्रैल) को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। दोपहर 3:15 बजे वह लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के स्वीकार करते ही बिहार की राजनीति से नीतीश युग का सुनहरा अंत हो गया। नीतीश कुमार के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
महात्मा गांधी के हत्यारों की…- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा कि, वे इस्तीफा दे रहे हैं, तो महात्मा गांधी के हत्यारों की विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि, मुख्यमंत्री बापू का नाम लेते थे, लेकिन अब उन्होंने भाजपा को मौका दे दिया। जो लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, उन्हें वे स्थापित कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, कोई भी मुख्यमंत्री बने, वह जनता का चुना हुआ मुख्यमंत्री नहीं होगा। भाजपा को भी अब राजनीति करनी पड़ रही है, तो वह लालू जी की विचारधारा के ईर्द-गिर्द ही राजनीति कर रही है। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, बिहार गुजरात से चलेगा।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम
उधर नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। वो अब बिहार के नए सीएम होंगे। सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा, नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं, जदयू से विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद’, CM पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने किया भावुक पोस्ट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

