Telegram Big Allegations On Reliance Industries: 21 को होने वाले नीट-यूजी री-एग्जाम (NEET-UG 2026 Re-Exam) से केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। वहीं टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने का मामला अब कॉर्पोरेट युद्ध का मैदान बन गया है। टेलीग्राम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ऐप ऐक्सेस रोकने का बड़ा आरोप लगाया है। टेलीग्राम सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज बीजीपी हाइजैकिंग करके ऐप ऐक्सेस रोक रहा है।
टेलीग्राम ऐप के फाउंडर और CEO ने कहा कि पेपर लीक की वजह टेलीग्राम नहीं था और ऐप बैन करना कोई विकल्प नहीं है। लीक्ड पेपर शेयरिंग किसी भी ऐप पर किया जा सकता है। टेलीग्राम पर बैन लगाने के पीछे भारत की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
पावेल ड्यूरोव ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेलीग्राम की इंटरनेट कनेक्टिविटी में दखल दे रही है। यह दखल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में यूजर्स को इसका असर झेलना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि WhatsApp के साथ रिलायंस की पार्नटर्शिप है। इस वजह से टेलीग्राम को टारगेट किया जा रहा है।
टेलीग्राम ऐप के फाउंडर और CEO सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा- इंडियन टेलीकॉम रिलायंस, BGP हाइजैकिंग नाम के एक गलत तरीके से भारत के बाहर (UAE सहित) लाखों यूज़र्स के टेलीग्राम एक्सेस में रुकावट डाल रहा है। यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई लगती है, क्योंकि रिलायंस ने कई रिपोर्ट्स को नज़रअंदाज़ किया है। यह एक कॉम्पिटिशन की लड़ाई का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि रिलायंस का कुछ हिस्सा मेटा के पास है — जो WhatsApp के पीछे की कंपनी है।

उन्होंने आगे लिखा- नेटवर्क ऑपरेटरों को सलाह दी जाती है कि वे रिलायंस (AS18101) से बिना इजाज़त के BGP अनाउंसमेंट को रिजेक्ट कर दें ताकि रूट हाइजैक को रोका जा सके और उनके यूज़र्स के लिए स्टेबल इंटरनेट एक्सेस पक्का हो सके।ग्लोबल इंटरनेट रूटिंग का ऐसा गलत इस्तेमाल चिंताजनक है। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर रिलायंस/WhatsApp भारत में Telegram को बैन करने की हालिया लॉबिंग की कोशिश के पीछे भी हों।
री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी
गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के मुताबिक, NEET 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने आईटी कानूनों के तहत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम आखिरी विकल्प के तौर पर उठाया गया, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके.
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

