राकेश चतुर्वेदी, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में किन्नर गुटों के बीच आपसी विवाद और तनाव का मामला गरमा गया है। स्थानीय किन्नर समुदाय ने बाहरी किन्नर संगठनों पर क्षेत्र में आकर जबरन अवैध वसूली करने और शांति भंग करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर स्थानीय किन्नरों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन सौंपा है।

READ MORE: बालाघाट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: मायरा रिसोर्ट संचालक समेत 13 लोगों पर लगा करीब 5 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है मामला   

स्थानीय किन्नर गुट की प्रमुखों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से बाहरी जिलों और राज्यों से आए कुछ अज्ञात किन्नर संगठन अशोकनगर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। ये बाहरी लोग स्थानीय लोगों से बधाई और नेक के नाम पर जबरन मोटी रकम वसूल रहे हैं। जब स्थानीय किन्नरों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की धमकियां दी जा रही हैं।

READ MORE: नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म: युवक ने सूने फ्लैट में युवती को बनाया हवस का शिकार, दो दोस्तों ने भी किया ब्लैकमेल    

कलेक्टर को दिए गए आवेदन में स्थानीय किन्नरों ने मांग की है कि बाहरी और फर्जी किन्नर संगठनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, स्थानीय किन्नर समुदाय को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या हिंसक टकराव को टाला जा सके। प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस विवाद के बाद से क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m