ED Raid: टेरर फंडिंग (Terror funding) और अवैध घुसपैठ (illegal infiltration) नेटवर्क पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) लखनऊ जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल (Uttar Pradesh, Delhi, Haryana and West Bengal) के 13 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों (Rohingya and Bangladeshi infiltrators) के नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। छापेमारी ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश ATS की FIR के आधार पर शुरू की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।
ED के अधिकारियों के मुताबिक एक संगठित गिरोह ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में संलिप्त था। जांच में एक बड़े वित्तीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं।
जांच एजेंसी को आशंका है कि कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में विदेशी फंड हासिल किया गया और फिर उसे कई बैंक खातों, म्यूल अकाउंट्स और लेयरिंग ट्रांजैक्शन के जरिए अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। जांच में कैश निकासी और छोटी-छोटी रकम अलग-अलग लोगों तक भेजने के भी सुराग मिले हैं। ED अब इस पूरे नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों, फंड के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ED की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इन जगहों पर मारा छापा
राज्य पुलिस के साथ समन्वय में ED के लखनऊ ऑफिस की टीम द्वारा तलाशी लिए गए स्थानों में नई दिल्ली में बाटला हाउस और मदनपुर खादर, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, महाराष्ट्र में रायगढ़, पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता और मुर्शिदाबाद शामिल हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

