होशियारपुर. होशियारपुर में बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें नशीली दवाई के साथ 6 लोग पकड़े गए है। यह सभी नशा का बड़ा कारोबार कर रहे थे। पंजाब में इसके कई लोग सक्रिय हैं, जो नशीली दवाइयों की सप्लाई करते थे। इसमें मुख्य आरोपी की कपड़े की दुकान है जिसके आड़ में वह नशा तस्करी का काम भी करता था।
आपको बता दें की पंजाब पुलिस लगातार नशा का कारोबार को रोकने की कोशिश कर रही है। जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए एस.पी. सर्बजीत सिंह बाहिया तथा आतिश भाटिया डी.एस.पी. की निगरानी में इंस्पैक्टर गुरप्रीत इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ के लोगों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

कई लोगों से सूचना मिलने पर सी.आई.ए. स्टाफ की टीम की तरफ से अजय वालिया की दुकान पर दबिश दे कर उसे पकड़ा गया। 2400 नशीले कैप्सूल मार्का प्रोक्सीको सपास, 5000 नशीली गोलियां मारका ट्रामाडोल प्रोलोजैड रिइस, 12000 मशीन की गोलियां, अल्प्राजोलम तथा 5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी 6 लोगों से पूछताछ की जा रही है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

