अनिल शर्मा, बराड़ा. बराड़ा के क्वालिटी चौंक पर आज करीब साढ़े 4 बजे भीषण हादसा घट गया। चौंक से अधोया की तरफ तेज गति अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने रोंग साईड जाकर सामने से आ रही एक मोमोज की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे रेहड़ी चकनाचूर हो गई और इसका मालिक रजनीश यादव उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी एक टांग की हड्डी भी कई जगह से टूट गई। रेहड़ी का सारा सामान दूर दूर तक फैल गया।
दूसरी तरफ कर चालक कार के और बैग खुलने से सुरक्षित बच गया। लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर एक तरफ लेटा दिया। जबकि कार चालक मौका पाकर वहां से खिसक लिया।

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की एंबुलेंस में डालकर इन्हें एम एम अस्पताल पंहुचाया। खबर लिखे जाने तक 112 पुलिस टीम मौका पर पंहुच गई थी।
- न दिन देखा, न रात… जब भी उठी रक्त की पुकार, खाकी वर्दी वाले ने ऐसे निभाया मसीहा का फर्ज
- करोड़ों की अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश! आलीराजपुर में पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में, 20 क्विंटल से ज्यादा माल जब्त
- झांसी का ‘काली सरकार बाबा’ निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तार
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, आदिम जाति विकास विभाग के नाम से जाना जाएगा जनजातीय कार्य विभाग, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पद के रिक्त 36 पदों पर होगी भर्ती…
- पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए काले बादल, धान की फसल पर मंडराया खतरा

