अजयारविंद नामदेव, शहडोल। भाई का स्वैग ऐसा कि पुलिस कस्टडी भी छोटी पड़ जाए, शहडोल के अमलाई थाने में एक हत्या के प्रयास के आरोपी ने पुलिस वैन में चढ़ने से पहले जो हीरोपंती दिखाई, उसने सबको चौंका दिया। बड़े बड़े बाल, पैंट की जेब में हाथ, चेहरे पर बेखौफ मुस्कान और लहराते हुए कदम , स्वैग वाला पोज,  आरोपी न्यायालय जाने के लिए तैयार हैं।  कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा है।  लेकिन तभी एक आरोपी का अंदाज देखकर कुछ सेकंड के लिए ऐसा भ्रम पैदा होता है, मानो गिरफ्तारी नहीं, किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो,  हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी का यह फिल्मी अंदाज अब अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। 

READ MORE: दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐतिहासिक किलों समेत विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक

मामला अमलाई थाना क्षेत्र के चीफ हाउस आलमगंज का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजा चिकन सेंटर के सामने किसी बात को लेकर मो. आशिक का अरसद अंसारी, भक्ति कोल और योगेंद्र उर्फ छोटू से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद आशिक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आशिक की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। 


लेकिन इसके बाद थाने के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पुलिस जब आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए वाहन तक लेकर पहुंची, उसी दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। वीडियो में लंबे बाल वाला एक आरोपी पैंट की जेब में हाथ डालकर बेहद बेफिक्र अंदाज में चलता और कैमरे की तरफ स्वैप वाला पोज देता दिखाई दे रहा है। उसका अंदाज इतना फिल्मी नजर आया कि वीडियो देखने वालों को पहली नजर में ऐसा लगा, जैसे किसी थाने में गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं बल्कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

READ MORE: मंदसौर में यातायात थाना प्रभारी की खुलेआम गुंडागर्दी! वाहन चालक को मारा थप्पड़, दुकानदार से मारपीट का CCTV वायरल


यह नजारा देख पहली नजर में किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि यह पुलिस द्वारा अपराधियों को न्यायालय ले जाने का दृश्य है, बल्कि ऐसा लगा मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। कानून के खौफ के बजाय आरोपियों के इस बेखौफ और मनचले रवैये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के इरादे या पुलिस कार्रवाई पर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायालय में पेश किए गए हैं और आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m