गुरदासपुर. गुरदासपुर में कोर्ट पेशी के लिए आए नशा तस्कर ASI को धक्का देकर फरार हो गया किसी को यह समझ नहीं आया कि अपराधी ने पहले ही इस साजिश को रस लिया था. मौका देखते ही वह खुद के साथ आए हुए एएसआई को जोर से धक्का दिया जिसके कारण वह अनबैलेंस हो गया और खुद को संभालने लगा और इस मौके का फायदा उठाकर ही आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस आरोपी को 2 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में रिमांड के लिए लाई थी।
ASI लखविंदर सिंह ने बताया कि ASI तीर्थ राम और जसविंदर सिंह नशे तस्करी के मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को 2 दिन रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए थे। पेशी के बाद जब तीर्थराम ने आरोपी को हथकड़ी लगाने की कोशिश की तो वह धक्का मारकर मौके से फरार हो गया।

जैसे ही आरोपी फरार हुआ सभी में हड़कंप मच गया और उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे पुलिस के लोग भी दौड़ने लगे लेकिन वह उतने समय में वहां से गायब हो चुका था। पुलिस का टीम अब तहकीकात में जुड़ गई है और यह आश्वासन दिया है कि जल्दी ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’
