पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को मची भगदड़ की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है. इस टीम की अध्यक्षता रिटायर्ड जज अनिंदिता रॉय सरस्वती करेंगी. टीम में आपदा प्रबंधन, पुलिस और NDRF के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. एसआइटी को तीन महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट, निष्कर्ष और सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपनी होंगी.
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल गठित की है.
उत्तर कोलकाता के चोराबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में 17 अक्टूबर 2026 को हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए बंगाल सरकार ने छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है. इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हुए थे.
मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता वाली एसआईटी को तीन महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने को कहा गया है.
SIT में शामिल किये गये छह सदस्यीय दलों में- न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती जांच दल की अध्यक्ष होंगी, साथ ही आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव, पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख का एक प्रतिनिधि, गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग का एक प्रतिनिधि, कोलकाता स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का एक प्रतिनिधि, और पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के डीजीपी और आईजीपी भी शामिल होंगे.
संबंधित विभागों, अधिकारियों, एजेंसियों और व्यक्तियों को जांच में पूरा सहयोग करने तथा आवश्यक दस्तावेज, सूचनाएं और अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
आदेश में कहा गया है कि दल भगदड़ से पहले की घटनाओं के क्रम की जांच करेगा। इसमें भीड़ के अचानक बढ़ने की शुरुआत के कारणों, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की संख्या और इस बात की जांच शामिल है कि क्या भीड़ निर्धारित सुरक्षित क्षमता से अधिक थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

