प्रतीक पटनायक, धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो दिनों से लापता एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसकी लाश फुटहामुड़ा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोरेगांव थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
मृतक की पहचान पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जो कि केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले वो घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरु की। इस दौरान उसकी लाश फुटहामुड़ा के जंगल में मिली।
मौत का कारण अज्ञात
पुनुराम की मौत कैसे हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने क्या कहा ?
जिला अस्पताल धमतरी के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी का इस मामले में कहना है कि आज केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव में रहने वाले पुनुराम मंडावी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जिसका शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिला है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के स्पष्ट कारण का पता चलने की बात कही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

