उमेश यादव, सागर। मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बुजुर्ग की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: सागर में नए गैंग का आतंक: रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों में की तोड़फोड़, यात्रियों में डर का माहौल

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदू पिता प्रकाश पटेल के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 65 वर्ष थी और वो ग्राम बेरखेड़ी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को बुजुर्ग को घायल अवस्था में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उसका एक दिन इलाज चला और फिर वह लापता हो गया। वहीं उसकी लाश अस्पताल के बाहर मिली है।

ये भी पढ़ें:महिलाओं से गहनों की ठगी: रूपयों के लालच में आकर दिए लाखों के जेवर, एक जैसी दो घटनाओं से मचा हड़कंप

राहगीरों ने अस्पताल के बाहर शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m