केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित Delhi Gymkhana Club को खाली कराने का फैसला लिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने क्लब प्रबंधन को नोटिस जारी कर 5 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने क्लब को करीब 15 दिनों की मोहलत दी है।
सरकार ने क्यों लिया फैसला?
L&DO द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 2, सफदरजंग रोड स्थित 27.3 एकड़ भूमि मूल रूप से सामाजिक और खेल गतिविधियों के लिए लीज पर दी गई थी। हालांकि, यह इलाका राष्ट्रीय राजधानी के अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में आता है। सरकार का कहना है कि अब इस जमीन की जरूरत रक्षा और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए है।
पत्र के मुताबिक, केंद्र सरकार ने लीज समाप्त करते हुए जमीन पर दोबारा कब्जा लेने का निर्णय किया है ताकि इसे संस्थागत जरूरतों, सुरक्षा ढांचे और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में इस्तेमाल किया जा सके।
ऐतिहासिक महत्व रखता है जिमखाना क्लब
दिल्ली जिमखाना क्लब का इतिहास ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ा हुआ है। इसकी स्थापना वर्ष 1913 में ‘इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब’ के नाम से हुई थी। स्वतंत्रता के बाद इसके नाम से ‘इंपीरियल’ शब्द हटा दिया गया।
क्लब की मौजूदा इमारतें 1930 के दशक में तैयार की गई थीं। यह परिसर लुटियंस दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील इलाकों में स्थित है। क्लब के आसपास प्रधानमंत्री आवास, कई केंद्रीय सरकारी दफ्तर और रक्षा प्रतिष्ठान मौजूद हैं, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

