भिवानी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को डबल स्वर्णिम सफलता दिलाई है। भिवानी की स्टार मुक्केबाज जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने एक बार फिर देश का परचम लहराया है और पूरे भारत को हरियाणा की बेटियों पर गर्व है।

सीएम बोले- पूरे भारत को हरियाणा के बेटियों पर नाज
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा, प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। हमारी बेटियों ने जिस तरह से विश्व मंच पर तिरंगा लहराया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूरे भारत को हमारे हरियाणा और भिवानी की इन बेटियों पर बहुत नाज है।
रिंग में चला भिवानी की छोरियों का जादू
रिंग में भिवानी की बेटियों के पंच का जादू ऐसा चला कि विरोधी मुक्केबाज पस्त नजर आए। जैस्मिन लांबोरिया ने एकतरफा मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रगान गूंजते ही भिवानी समेत पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल बन गया।
घर-घर बंटी मिठाई, ढोल पर नाचे लोग
भिवानी की माटी से निकली इन खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुक्केबाजी के मामले में हरियाणा का कोई मुकाबला नहीं है। इस शानदार उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर और मिठाइयां बांटकर इस जीत की खुशियां मनाईं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

