ODISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरी बाबू कम्भमपाटी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप-मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर तीनों शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का संदेश
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने बधाई संदेश में राज्यपाल के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए लिखा कि “हमारे राज्य की विकास यात्रा में आपका दूरदर्शी मार्गदर्शन बेहद प्रेरणादायक है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ आपको सुख, अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, और देश सेवा के लिए आपको लगातार शक्ति देते रहें।”
डिप्टी सीएम प्रभाती परिडा ने की प्रार्थना
उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने भी राज्यपाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि “ओडिशा के सम्मानित राज्यपाल को इस पावन अवसर पर मेरी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ से आपके अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं।”
डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव ने सराहा सफर
राज्यपाल के शैक्षणिक जीवन से लेकर सार्वजनिक सेवा तक के सफर को रेखांकित करते हुए उप-मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने ट्विटर (X) पर लिखा “ओडिशा के माननीय राज्यपाल डॉ. हरी बाबू कम्भमपाटी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। शिक्षा जगत से लेकर जनसेवा तक की आपकी यात्रा बुद्धिमत्ता, विनम्रता और समर्पण को दर्शाती है। महाप्रभु जगन्नाथ आपको स्वास्थ्य, खुशियां और शक्ति प्रदान करें ताकि आप अपनी गरिमा और दूरदृष्टि से ओडिशा का मार्गदर्शन करते रहें।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

