Dharm Desk: बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला…यह जुमला आपने अक्सर ऑटो, रिक्शा या ट्रकों के पीछे लिखा देखा होगा। कई बार यह सवाल भी मन में आता है कि आखिर नजर अच्छी या बुरी कैसे हो सकती है। बावजूद इसके ‘नजर दोष’ को लेकर गहरी मान्यताएं प्रचलित हैं। लोग मानते हैं कि किसी की बुरी नजर लगने से जीवन में अचानक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। यही वजह है कि इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जाते हैं।
नजर दोष क्या है ?
जब कोई व्यक्ति ईर्ष्या या नकारात्मक सोच के साथ किसी को देखता है, तो उसकी ‘बुरी नजर’ सामने वाले पर अरस डाल सकती है। इसे नजर दोष कहा जाता है । माना जाता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति के काम बिगड़ने लगते हैं, बार-बार असफलता मिलती है और जीवन में परेशानियां बढ़ी जाती है ।
नजर दोष के सामान्य लक्षण
लोक मान्यताओं के अनुसार, अगर अचानक किसी का काम बिगड़ने लगे, व्यापार में घाटा हो, नौकरी चली जाए या व्यक्ति बार-बार बीमार रहने लगे तो इसे बुरी नजर का संकेत है।इसके अलावा भूख कम लगना, चिड़चिड़ानप बढ़ना और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा विशेष विवाद होना भी इसके लक्षण बताए जाते है ।
व्यापार और घर को बचाने के पारंपरिक उपाय
अगर किसी का व्यापार अचानक मंदा पड़ जाए। लोग दुकान या प्रतिष्ठान के बाहर नींबू और हरी मिर्च लटकाने की सलाह देते है, मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि असली नींबू-मिर्च का ही प्रयोग किया जाए, प्लास्टिक का नहीं।
बच्चों पर नजर लगने के उपाय
अगर कोई बच्चा अचानक दूध पीना बंद कर दे, तो पारंपरिक उपाय के रूप में उसके सिर के ऊपर से दूध तीन बार उतारकर कुत्ते को पिलाया जाता है। ऐसा करने से नजर दोष दूर होने की मान्यता है।
नजर उतारने के घरेलू तरीके
1.नजर दोष से राहत पाने के लिए कुछ आसान उपाय भी बताए जाते हैं। जैसे-लोटे में पानी लेकर सिर के ऊपर 7 बार घुमाकर चौराहे पर फेंक देना। लौटते समय पीछे मुड़कर न देखे।
2.लाल मिर्च जलाकर नजर उतारना। घर को नजर दोष से बचाने के उपाय। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
3.समय-समय पर गंगा जल का छिड़काव और लोबान का धुआं करना भी लाभकारीहोता है। इसके अलावा पूजा के बाद शंख और घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

