चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी का डाटा चोरी कर 10% कमीशन पर दूसरी कंपनी को बेचा। कंपनी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, कैपिटल वाया फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक राहुल इसरानी ने अगस्त 2024 में हिमांशु मालवीय नामक युवक को नौकरी पर रखा था। हिमांशु पर आरोप है कि वह कंपनी का संवेदनशील डाटा, जिसमें ग्राहकों के मोबाइल नंबर शामिल थे, चोरी कर 10% कमीशन के बदले दूसरी कंपनियों को बेचता था।
इसके कारण कंपनी को इससे हानि होने की संभावना बनी हुई थी। जांच पड़ताल की गई तो उसके मोबाइल की चैटिंग और अन्य तत्वों के आधार पर शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही कि उसने कंपनी का डाटा किस-किस को बेचा है।

