लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने नया कारनामा किया है। उसने लोगों के आगे रौब मारने के चक्कर में इंटरनेट पर डीएसपी की वर्दी पहने एक वीडियो पोस्ट कर दी। बस इसके बाद क्या था यह बात पुलिस तक पहुंची और बात बढ़ गई। पुलिस ने तुरत एक्शन लेकर उसे ऊपर कार्यवाही की है
पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी करनबीर सिंह उर्फ करन के रूप में हुई है। यह आदमी ने वर्दी सिर्फ इस लिए पहनी थी जिससे वह लोगों के रौब जमा सके और सभी को डरा धमका सके।

जप्त की वर्दी
जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी पुलिस मुलाजिम बनकर शहर में घूम रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने पहले बताया कि वह एक फिल्म में पुलिस मुलाजिम का रोल अदा कर चुका है, जिसके लिए उसने वर्दी ली थी।
पुलिस के पूछने पर वह फिल्म के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जहां यह पता लगाया जा रहा है कि उसने डीएसपी की वर्दी कहां से खरीद की है और उसका वर्दी लेने का क्या मकसद था।
- पसीज जाएगा दिल! हैंडपंप खराब, गंदा पानी पीने को स्कूली छात्र मजबूर, देखें VIDEO
- Crude Oil Price Today : क्रूड ऑयल ने लगाई लंबी छलांग, ब्रेंट 100 डॉलर के करीब, ईरान-अमेरिका तनाव से भारत की बढ़ी टेंशन
- Infrax Renewable IPO 2026 : इंफ्राक्स रिन्यूएबल IPO खुला, 2.49 लाख रुपए का न्यूनतम निवेश, 258% बढ़ा मुनाफा, जानिए पूरा गणित
- योगी जी, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… छेड़छाड़ से पीड़ित बच्ची को न्याय न मिलने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर, दे डाली खुली चेतावनी
- नालंदा के अमृत ने सेना में अफसर बनकर पूरा किया अपने दादा का सपना, भावुक कर देगी कहानी



