चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की लगातार बढ़ती मुलाकातें अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनती जा रही हैं। दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर मुलाकात हुई है। यह दोनों नेताओं की हाल के समय में पांचवीं मुलाकात बताई जा रही है।

हालांकि हर मुलाकात का अपना अलग अवसर और बहाना रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकारों की नजर में बार-बार होने वाली इन मुलाकातों ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कुलदीप बिश्नोई जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो हरियाणा की राजनीति में इसके मायने तलाशे जाने लगते हैं।

राजनीति में मुलाकातें महज औपचारिकता नहीं होतीं

राजनीति में मुलाकातें महज औपचारिकता नहीं होतीं और जब किसी नेता की मुख्यमंत्री से बार-बार मुलाकात हो, तो उसके पीछे की राजनीतिक कूटनीति पर चर्चा स्वाभाविक है। कुलदीप बिश्नोई की मुख्यमंत्री नायब सैनी से लगातार बढ़ती नजदीकियां भाजपा के भीतर भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण के तौर पर देखी जा रही हैं।

बहाना कोई भी हो, मुलाकात बार-बार हो रही

बहाना कोई भी हो, मुलाकात बार-बार हो रही है… और यही बात अब हरियाणा की सियासत में सबसे बड़ा सवाल बन गई है। क्या यह महज संयोग है या फिर आने वाले समय के लिए कोई बड़ा राजनीतिक संदेश? फिलहाल, दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात ने चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m