Dharm Desk : करवा चौथ का त्योहार सुहाग, प्रेम और पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास का प्रतीक है। इस बार 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ पर शुक्र अपनी राशि तुला में रहेंगे और बुध के साथ उनकी युति बनेगी। ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है, वहीं, तुला राशि में शुक्र की स्थिति से मालव्य महापुरुष योग भी बनता है। ज्योतिषीय मान्यता में शुक्र को प्रेम, दांपत्य सुख और भौतिक सुविधाओं का कारक माना गया है, जबकि बुध संवाद और समझदारी से जुड़ा है।
ऐसे में इन ग्रहों के संयोग को वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ाने, पति-पत्नी के बीच बातचीत से समस्याएं सुलझाने और पारिवारिक सुख-सुविधाओं की योजनाएं बनाने के नजरिये से देखा जा सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों की महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल होगा।
वृषभ राशि: पति से मिल सकता है भावनात्मक सहयोग
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए शुक्र का प्रभाव रिश्ते और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण है। करवा चौथ के बाद पति के साथ भविष्य की योजनाओं, घर की जरूरतों या बचत को लेकर बात-चीत करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। जो महिलाएं काफी सयम से परिवार के लिए कोई इच्छा मन में रखे हुए हैं, वे अपनी बात शांति पूर्वक रख सकती हैं। आपसी समझ बढ़ाने की कोशिश रिश्ते में मिठास ला सकती है।
मिथुन राशि: बातचीत से दूर हो सकती हैं गलत फहमियां
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए बुध का प्रभाव विशेष महत्व रखता है। पति के साथ किसी पुराने मतभेद को सुलझाने, घर की जिम्मेदारियों को साझा करने या परिवार के किसी जरूरी फैसले पर सहमति बनाने के अवसर मिल सकते है। यदि महिलाएं नौकरी या अपना काम करती हैं, तो परिवार का सहयोग उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा
तुला राशि की महिलाओं के लिए शुक्र का अपनी राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से खास होगा। करवा चौथ के बाद पति के साथ समय बिताने, आपसी नाराजगी दूर करने और रिश्ते को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा सकता है । परिवार में किसी शुभ काम, खरीदारी या घर की साज-सज्जा की योजना भी बन सकती है। हालांकि, आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि: परिवार की जिम्मेदारियों में मिल सकता है साथ
कर्क राशि की महिलाओं के लिए परिवार और भावनात्मक सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय रह सकते है। घर की जिम्मेदारियों, बच्चों की पढ़ाई या परिवार की जरूरतों को लेकर पति के साथ मिलकर निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। यदि किसी बात को लेकर मन में चिंता है, तो उसे दबाकर रखने के बजाय बातचीत करना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से जिम्मेदारियों का बोझ कम महसूस हो सकता है।
मीन राशि: रिश्तों में समझदारी से बात बनेगी
मीन राशि की महिलाओं के लिए यह समय पति और परिवार के साथ भावनात्मक तालमेल बेहतर बनाने की प्रेरणा देगा। घरेलू खर्च, बचत और भविष्य की योजनाओं पर मिलकर विचार करने से लाभ होगा। जो महिलाएं परिवार में अपनी बात ठीक से नहीं रख पा रही थीं, उनके लिए शांतिपूर्वक संवाद करना उपयोगी रहेगा। रिश्तों में अपेक्षाओं के साथ एक-दूसरे की परिस्थितियों को समझना भी जरूरी होगा।

