बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने आज, रविवार को ऐलान किया किया राज्य सरकार के 35 मंत्री सोमवार, 1 जून 2026 को शपथ लेंगे. पश्चिम बंगाल में मंत्रिपरिषद विस्तार के अंतर्गत 35 मंत्री नबन्ना में सुबह 11 बजे शपथ लेंगे और नए मंत्रियों को उनकी पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल आर. एन. रवि दिलाएंगे. बंगाल CM ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कल जनता के फैसले से चुनी गई सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जा रहा है.

बंगाल CM ने बताया कि राजभवन की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे नबन्ना में होगा। ये बातें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा.

नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद के इस विस्तार को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार की ओर से अभी मंत्रियों के विभागों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फिलहाल 40 से अधिक विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। विस्तार के बाद इनमें से कई विभाग नए मंत्रियों को सौंपे जाने की संभावना है।

सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ के बाद सरकार का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और अलग-अलग विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियां तय हो सकेंगी. मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत 35 मंत्री नबन्ना में सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m