रायबरेली। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ढकिया चौराहा के पास साई गैस एजेंसी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
रायबरेली पुलिस के अनुसार, वैन चालक महेश कुमार गुप्ता (33) निवासी सरायं मुगला वाहन लेकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया।
READ MORE: यूपी में कानून का खौफ खत्म! खुलेआम कपड़ा व्यापारी पर हमला, छानबीन में जुटी पुलिस
घायलों का उपचार जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य दो घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
READ MORE: सैलरी से पेट नहीं भरता? कानूनगो 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी घूस
कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

