प्रशांत सिंह,जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की हरकत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बलौदा ब्लॉक के स्कूल में शिक्षिका द्वारा तंत्र मंत्र करने की घटना के बाद अब पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है, जो क्लास में अपना पैंट निकालकर बच्चों से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, हेड मास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाए अपना पैंट निकालकर बैठे थे और चौथीं-पांचवी कक्षा की बालिकाओं को अपने पास बुला रहे थे। हेड मास्टर की इस हरकत से डरे छात्र-छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो हेडमास्टर अपनी कुर्सी में अंडरवियर पहनकर बैठे थे, जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 के साथ पामगढ़ थाना में दी गई।

पुलिस की हिरासत में आरोपी हेडमास्टर
स्कूल के अंदर हेडमास्टर के इस करतूत की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके मे पहुंची और हेडमास्टर को थाना लेकर गई, जिसके बाद बच्चों के साथ अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और दोषी हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पामगढ पुलिस ने छात्राओं और परिजनों के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया।
कलेक्टर ने DEO को दिए कार्रवाई के निर्देश
हेड मास्टर की इस हरकत को देखकर बच्चों के साथ उनके परिजन सहमें हुए हैं और इस मामले में दोषी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


