मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। SIR के मुद्दे पर देश भर में उनके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब केरलम सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। शिकायत के मुताबिक, ली सी बीन ने आरोप लगाया था कि सड़क के काम का भुगतान जारी करने के बदले तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार ने रिश्वत मांगी थी। यह सड़क प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से चल रहा था।

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि 2006 में हुई विजिलेंस जांच बाहरी दबाव के कारण प्रभावित हुई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस पूरे मामले की जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

क्या था पूरा मामला ?

साल 2006 में अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक की ‘एमसी रोड’ को दोबारा बनाने का काम शुरू हुआ था। इस काम का खर्च करीब 215 करोड़ रुपये था, जिसके लिए पैसा ‘विश्व बैंक’ ने दिया था और यह काम केरल सरकार के परिवहन विभाग (KSTP) ने संभाला था। 2006 में ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव (सेक्रेटरी) थे। उस समय KSTP का काम चल रहा था। इसी प्रोजेक्ट के दौरान एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी।

उस समय केरलम के ‘विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो’ (VACB) ने इस मामले को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक शुरुआती जांच की थी, लेकिन जांच पूरा नहीं हुई। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने 2006 के उस पुराने मामले और इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ी फाइलें फिर से तलब कर ली हैं। गृह मंत्री ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मामले में फिर से विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

बता दें कि, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोगा SIR को लेकर भी सवालों के घेरे में हैं। इंडियन एक्सप्रेदस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। दावा है कि कई फैसले और आदेश संधू और जोशी की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

राहुल ने वोट चोरी का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m