सुमन चौहान, करनाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा में सबसे लंबे कार्यकाल के ऐतिहासिक पड़ाव पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड नंबर-2 स्थित मंगलपुर के शिव मंदिर पहुंचकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व के लिए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की मंगल कामना की।


महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व राष्ट्रहित, जनसेवा, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम का पर्याय बन चुका है। उन्होंने अपने नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी सशक्त और सम्मानजनक पहचान स्थापित की है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया और गरीब कल्याण जैसी अनेक योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है। आज भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।


महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा, विश्वास और संकल्प के प्रतीक हैं। उनका समर्पित जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। देशहित सर्वोपरि की भावना के साथ उन्होंने जो कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।


उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम ऊर्जा और निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि उनका कुशल मार्गदर्शन देश को विकसित भारत के संकल्प की ओर और अधिक गति से अग्रसर करता रहे।

ये रहे मौजूद


इस अवसर पर पार्षद बेबी पाल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश पाल, पूर्व चेयरमैन इलम सिंह, सतीश कुमार मित्तल, सुधीर पाल, पंकज पोसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।